कानपुर, जनवरी 21 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी अंडर-23 के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश टीम की कमान शहर के धाकड़ सलामी बल्लेबाज आदर्श सिंह संभालेंगे। लगातार शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में भी जगह मिली थी, पर अब वह रणजी के स्थान पर कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में खेलेंगे। उनके कंधों पर कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में उप्र की टीम को नॉकआउट में पहुंचाने का जिम्मा होगा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश टीम की घोषणा की। 23 सदस्यीय टीम में मेरठ के पांच, सहारनपुर के चार, गाजियाबाद और लखनऊ के तीन-तीन, कानपुर तथा मुरादाबाद के दो-दो खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। कमला क्लब और ग्रीन पार्क स्टेडियम में संपन्न पांच दिवसीय कैम्प के आधार पर चयनकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश की अंडर-23 टीम के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.