रांची, अप्रैल 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, झारखंड की प्रदेश प्रबंधन समिति का पुनर्गठन रविवार को हुआ। मेन रोड स्थित राज्य सैनिक कल्याण निदेशालय में आयोजित आमसभा में राज्य के सभी जिलों से आए पूर्व सैनिक शामिल हुए। पुनर्गठन की प्रक्रिया राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एयर वाइस मार्शल एचपी सिंह के निर्देशन में शुरू हुई। सर्वसम्मति से कर्नल नीलांबर झा को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। वहीं, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कर्नल अखौरी रंजन सिन्हा से प्रदेश संरक्षक का दायित्व संभालने का आग्रह किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।अन्य पदाधिकारियों में पीओ वरुण कुमार व पीओ राजेश पांडेय को प्रदेश उपाध्यक्ष, पीओ सिद्धनाथ सिंह को प्रदेश महामंत्री, सीपीओ चुन्नू कुमार को प्रदेश सचिव, हवलदार रवि रंजन दुबे व हवलदार रंजन कुमार स...