कर्नल थापा से मिले अरविंद ओझा
हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। सिख रेजीमेंट सेंटर रामगढ़ के कर्नल मसूर बी. थापा के नई पदस्थापन पर प्रस्थान के अवसर पर पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद ओझा ने उनसे शिष्टाचार मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कर्नल थापा ने रामगढ़ में बिताए अपने अनुभव साझा करते हुए यहां के प्राकृतिक वातावरण और लोगों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के कल्याण के लिए एसोसिएशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी प्रशंसा की। अरविंद ओझा ने कहा कि कर्नल थापा का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। एसोसिएशन परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। यह भी पढ़ें- अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने विधायक से मिल रखी अपनी बात यह भी पढ़ें- सेवानिवृत्त सैनिक सूबेदार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.