कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। कर्नल जाहिद सिद्दीकी (रिटायर्ड) सेना के उन 103 वेटरेंस (दिग्गजों) में शामिल हैं जिन्हें वर्ष 2025 में भारतीय सेना ने सम्मानित किया। उन्हें लखनऊ में सितंबर माह में सेनाध्यक्ष के हाथों यह सम्मान मिला था। विशेष बात यह है कि उन्हें अब सेना की मैगजीन 'बातचीत' में शामिल किया है। इसके मुख्य पृष्ठ पर तस्वीर भी प्रकाशित की है। उन्हें सेना ने यह सम्मान हुसना वुमेन एंड चाइल्ड डेवलपमेंट के माध्यम से बाल विकास व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के लिए दिया गया है। कर्नल जाहिद ने बताया कि प्रदेश से केवल दो को यह सम्मान मिला जिनमें वह एक हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...