लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ, संवाददाता । रायबरेली रोड पर वृंदावन कालोनी सेक्टर आठ में कर्नल राजेश कुमार शाह बंद पड़े मकान और एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान ताला तोड़कर चोर नकदी समेत लाखों का माल पार कर ले गए। दोनों मामलों में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चोरों की तलाश में सीसी फुटेज खंगाल रही है।वृंदावन सेक्टर-8 निवासी राम बाबू के मुताबिक वह भोपाल में तैनात कर्नल राजेश कुमार शांह के मकान की देखरेख करते हैं। 26 अप्रैल को तबीयत खराब होने के कारण ड्यूटी पर नहीं पहुंच सके। अगले दिन लौटे तो मकान का ताला टूटा मिला। अंदर घुसकर चोरों ने वाईफाई के तार काट दिए और कीमती सामान समेट ले गए। यह भी पढ़ें- कपड़ा कारोबारी के घर से नगदी समेत आठ लाख का माल पार उधर, शहीद नगर गेट-2 स्थित इलेक्ट्रानिक्स दुकान संचालक सोनू मौर्य ने बताया कि सोमवार रात दुकान बंद कर गए थे।...