अररिया, जनवरी 5 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। सामाजिक संस्था 'अपने आप' के द्वारा सोमवार को स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित जगदीश मिल स्थित कार्यालय परिसर में संस्था के संस्थापक सदस्य कर्नल अजीत दत्त की स्मृति में बीते 25 दिसंबर को आयोजित निबंध प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को सोमवार को पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संवदिया के संपादक मांगन मिश्र,बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विपिन सिंह एवं हिमाल पत्रिका काठमांडू के संपादक हिमाली जोशी मुख्य अतिथि रूप में उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बाल साहित्यकार हेमंत यादव, साहित्यकार डॉ.अनुज प्रभात, हसमत सिद्दिकी,विनोद तिवारी, शिशु शिक्षा सदन स्कूल के प्राचार्य सूर्य नारायण गुप्ता, सच्चिदानंद समदर्शी,पवन लड्ढा,वार्ड पार्षद नंदन ठाकुर,संस्था के सदस्य आलोक दूगड़ आदि ग...