कानपुर, मार्च 6 -- केस्को ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ लाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कर्नलगंज में दो लोगों के परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी। कर्नलगंज के मोहम्मद महबूब और असलम अहमद के खिलाफ परेड के एंटी पॉवर थेफ्ट थाने में बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...