नई दिल्ली, अगस्त 6 -- कर्तव्य भवन-3 में पुराने भवन की तुलना में बिजली की खपत 76 फीसदी कम हो गई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने गुरुवार को ये जानकारी दी। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के कार्यालय ने कहा कि कर्तव्य भवन-3 नए भारत की भविष्य के लिए तैयार सरकारी अवसंरचना का उत्कृष्ट उदाहरण है। एक्स पर पोस्ट में कहा कि विश्वस्तरीय हरित भवन सुविधाओं के साथ तैयार इस परिसर में बिजली की खपत 76 प्रतिशत कम है जिससे केवल एक ब्लॉक में हर महीने लगभग 4.45 लाख यूनिट बिजली की बचत होती है। इसके अलावा, प्रतिदिन लगभग 3 लाख लीटर पानी का पुनर्चक्रण और पुनः उपयोग किए जाने से ताजे पानी की खपत में 49 प्रतिशत की कमी आई है। यह भी पढ़ें- Delhi News: 'भारत 2030 तक 500 गीगावाट बिजली उत्पादन की राह पर'

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...