मुरादाबाद, फरवरी 11 -- डॉक्टर देवेंद्र पाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने कर्तव्य बोध दिवस पर मेधावी स्कूली बच्चों व शिक्षकों का अभिनंदन किया। बुधवार को कॉलेज की छात्रा रितु गर्ग को बोर्ड परीक्षा में प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान, फातिमा को दसवा स्थान, अंजली मौर्य को जिले में चौथा स्थान, कुश्ती में अखिल भारतीय स्तर पर गोल्ड मेडल जीतने वाले मोहम्मद शान, प्रधानाचार्य शीतल प्रताप सिंह, पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज नगलिया जट के प्रधानाचार्य रघुपति देव,शिक्षक राहुल चौधरी, पुनीत चौधरी,अमित चौधरी, सतीश कुमार को प्रशस्ति पत्र एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह ने महासंघ की नीतियों का विस्तार से वर्णन किया। मुख्य अतिथि के तौर पर अंतरराष्ट्रीय साहित्य कला मंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.