प्रयागराज, दिसम्बर 13 -- उच्च शिक्षा निदेशालय व राजकीय महाविद्यालय एकेडमिक सोसाइटी उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को विकसित भारत 2047 परंपरा, परिवर्तन एवं एआई विषय पर दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ हुआ। शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रो गिरीश कुमार त्रिपाठी पूर्व कुलपति, बीएचयू व विशिष्ट अतिथि डॉ एके वर्मा सदस्य, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग तथा शिक्षा निदेशक प्रो अमित भारद्वाज ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत राजकीय महाविद्यालय चक्रिया, चंदौली से आए छात्रों के सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से हुई। संगोष्ठी के संयोजक प्रो बीएल शर्मा ने देश-विदेश से आए शिक्षाविदों, अधिकारियों प्राचार्यों एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रो त्रिपाठी ने भारतीय दर्शन, वसुधैव कुटुंबकम और कर्तव्य बोध को विकास का आधार ...