नई दिल्ली, जनवरी 25 -- देश के 77वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी दिल्ली में इस बार अत्याधुनिक हथियारों के साथ सेना के नए कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। गणतंत्र दिवस परेड के दौरान ब्रह्मोस और आकाश हथियार प्रणालियां, गहन मारक क्षमता वाला 'सूर्यास्त्र' रॉकेट लॉन्चर प्रणाली और अर्जुन युद्धक टैंक मुख्य आकर्षण का केंद्र होंगे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नवगठित भैरव लाइट कमांडो बटालियान भी करेगी मार्चपास्ट अधिकारियों ने बताया कि इस परेड में पहली बार नवगठित 'भैरव लाइट कमांडो' बटालियन और शक्तिबन रेजिमेंट, ज़ांस्कर पोनी और बैक्ट्रियन ऊंट हिस्सा शामिल होंगे। भैरव बटालियन भारतीय सेना के एक तेज, अधिक चुस्त और प्रौद्योगिकी-संचालित लड़ाकू बल बनने की दिशा में किए जा रहे परिवर्तन का उदाहरण प्रस्तुत करेगी। बयान में कहा गया है, ''तेज गति और जटिल युद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.