नैनीताल, जुलाई 13 -- नैनीताल, संवाददाता। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ (चमोली) के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी एवं प्रांतीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा संघ के डॉ. नवीन चंद्र डिमरी के निधन पर सोमवार को बीडी पांडे अस्पताल में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉक्टरों ने प्रदेश और केंद्र सरकार से उन्हें ऑन-ड्यूटी शहीद का दर्जा देने और उनके आश्रितों को सभी देयकों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।बताया कि 11 जुलाई को प्राकृतिक आपदा के दौरान शासकीय दायित्वों का निर्वहन करते समय डॉ. डिमरी का निधन हो गया था। उन्होंने अंतिम समय तक जनसेवा और अपने चिकित्सकीय दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन किया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: गांधी शताब्दी अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी गिरधर सिंह बिष्ट का निधन सोमवार को उनके अंतिम संस्कार के बाद प्...