पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। ड्यूटी में लापरवाही और कर्तव्यों से बेवफाई पर अब कार्रवाई का दौर चल पड़ा है। जिले से लेकर सीमांचल के अन्य हिस्से में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी अपनी गलती का खामियाजा भुगत रहे हैं। एसपी से लेकर आईजी तक के स्तर से हो रही कार्रवाई से महकमें में हड़कंप मचना स्वाभाविक है। स्थिति यह है कि एक सप्ताह के भीतर आठ पुलिस पदाधिकारी नप गए हैं। इनमें सबसे बड़ी कार्रवाई कटिहार जिले के प्राणपुर में पदस्थापित रहे दारोगा पवन कुमार चौधरी के खिलाफ हुई है। आईजी विवेकानंद ने उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। दो साल पहले छापेमारी में जब्त रुपये को हजम करने के दौरान उन्हें अनुभव तक नहीं हुआ होगा कि उनकी यह खता उनकी नौकरी को ले डूबेगी। उस वक्त वे जिले के धमदाहा थाना के अपर थानाध्यक्ष के तौर पर पदस्थापित थे। मसल...