मधुबनी, मई 13 -- राम शरण साह मधुबनी। डीएम आनंद शर्मा ने कर्तव्यहीनता के आरोप में जिले के 118 पंचायत सचिवों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जनहित व विकास कार्यों के साथ जनगणना 2027 की तैयारी एवं ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में बुधवार को यह कार्रवाई की गई। एक साथ बड़े पैमाने पर पंचायत सचिवों के निलंबन से जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड,अंचल एवं पंचायत स्तर के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन की ओर से बताया गया कि सरकारी कार्यों में लगातार लापरवाही, अनुशासनहीनता एवं बिना अनुमति लंबे समय तक अनुपस्थित रहने वाले जिले के कुल 118 पंचायत सचिवों को डीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के प्रावधानों के अंतर्गत की गई है। डीएम ने स्पष्ट कहा कि पंचायत सचिव ग्रामीण प्रशासन की र...