जहानाबाद, जून 2 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। नगर थाने के एसआई पवन कुमार दास को निलंबित कर दिया गया है। एक केस के अनुसंधान के प्रति लापरवाही, मनमानेपन और कर्तव्यहीनता बरतने के आरोप में उनके विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई की गई है। प्रपत्र 'क' का गठन कर उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई है। एसपी अपराजित लोहान ने मंगलवार को की गई उक्त कार्रवाई की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नगर थाने में 26 दिसंबर 2025 को कांड संख्या 1379/25 दर्ज की गई थी। इस मामले में पूर्व में अपहृता और अभियुक्त को बरामद कर कोर्ट में उपस्थित कराने के दौरान 20 हजार रुपये अनुसंधानकर्ता पवन कुमार दास के द्वारा लिए जाने का आरोप लगाया गया था। यह भी पढ़ें- कर्तव्यहीनता के आरोप में नगर थाने के एसआई निलंबित आवेदक अभिषेक कुमार के द्वारा एसपी के सरकारी मोबाइल नंबर पर उक्त कांड में जब्त मो...