कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- टेवां स्थित पुलिस लाइन में रविवार को भव्य दीक्षांत परेड का आयोजन किया गया, जिसमें 390 प्रशिक्षु आरक्षियों ने ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस सेवा में शामिल होने का संकल्प लिया। इन जवानों ने औपचारिक रूप से पुलिस वर्दी धारण कर मुख्य सेवा की शुरुआत की। मंडलायुक्त प्रयागराज सौम्या अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी ली। प्रशिक्षु आरक्षियों ने अनुशासित कदमताल के साथ शानदार मार्च पास्ट किया और सलामी दी। इस अवसर पर कमिश्नर ने जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन व जनसेवा के प्रति पूर्ण समर्पण का संदेश दिया। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण का लाइव संबोधन प्रसारित किया गया, जिसे जवानों ने ध्यानपूर्वक सुना। यह भी पढ़ें- कुशीनगर के पासिंग आउट दीक्षांत परेड में 395 रिक्रूट आ...