चंदौली, मार्च 19 -- शहाबगंज,हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महारथपुर तियरा गांव में रघुवर सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के छठे दिन बुधवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास रश्मि मिश्रा ने भगवान श्रीराम के वन गमन और केवट प्रसंग का अत्यंत मार्मिक एवं भावपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथा के दौरान व्यास जी ने बताया कि भगवान श्रीराम ने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राजमहलों के सुखों का त्याग कर वनवास स्वीकार किया। यह प्रसंग आदर्श पुत्र धर्म का सर्वोत्तम उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो समाज को कर्तव्यनिष्ठा और मर्यादा का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन त्याग, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। इसके बाद केवट प्रसंग का वर्णन करते हुए व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.