जमशेदपुर, मई 10 -- कर्ण कायस्थ महासभा की जमशेदपुर इकाई की ओर से चित्रगुप्त विकास समिति भालूबासा में मिलन कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीए आशीष नीरज थे। मौके पर महासभा द्वारा किए जा रहे कार्यकलापों पर चर्चा हुई। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश कुमार ने महासभा की गतिविधियों की सराहना करते हुए स्थानीय कर्ण कायस्थों को एकजुट होने पर बल दिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष नीरज ने दिसंबर 2026 में जमशेदपुर में आयोजित होने वाले कर्ण कुंभ में सभी को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। झारखंड सचिव अमरनाथ लाल दास ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया और आगामी कर्ण कुंभ में भारी भागीदारी की अपील की। समारोह में झारखंड अध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार, संरक्षक प्रमोद कुमार दास, अशोक कुमार दास, सचिव अशोक कुमार चौधरी, वि...