बुलंदशहर, जून 26 -- मां और रिश्तेदारों के साथ गंगा स्नान करने आए 11 वर्षीय बालक की गंगा में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया। क्षेत्र के ग्राम गंगापुर थाना डिबाई निवासी जीतेश (11 वर्ष) पुत्र जितेंद्र उर्फ जीतू शुक्रवार को अपनी मां तथा रिश्तेदारों के साथ कर्णवास स्थित देवत्रय गंगा घाट पर गंगा स्नान करने आया था। स्नान के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल गंगा में उतरकर काफी प्रयास के बाद बालक को गहरे जल से बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : गंगा स्नान के दौरान 11 वर्षीय बालक डूबा, मौत आनन फानन में गंभीर अवस्था में परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया है कि ...