देहरादून, जून 21 -- हरिद्वार। कर्णप्रयाग में सिक्ख निहंग युवकों के साथ मारपीट के बाद उन्हें गिरफ्तारी पर सिक्ख समाज ने रोष जताया। रविवार को पंजाब से सांसद सरबजीत सिंह खालसा, विधायक मनप्रीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि तरसेम सिंह ने स्थानीय सिक्खों से वार्ता कर बात सुनी। इस दौरान उन्होंने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के सामने भी अपना रोष प्रकट किया। जिसके उपरांत सभी ऋषिकेश गुरुद्वारे में हेमकुंट साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष से मिलने गए। उन्होंने कहा कि जो गिरफ्तारी हुई है वह बहुत गलत है। दोनों पक्षों की गिरफ्तारी होनी चाहिए थी। पुलिस की कार्यवाही एकतरफा होने से पंजाब में भारी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में डीजीपी, मुख्यमंत्री से भी वार्ता की जाएगी। यह भी पढ़ें- कर्णप्रयाग में सिक्ख युवकों की गिरफ्तारी पर सिक्ख समाज ने जताया रोष स्थानीय निवास...