कर्णपुरा महाविद्यालय में मनाया गया तंबाकू निषेध दिवस
हजारीबाग, जून 1 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर कर्णपुरा महाविद्यालय, बड़कागांव में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं समाज को तंबाकू सेवन से होने वाली शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक हानियों के प्रति जागरूक करना तथा तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लोकनाथ महतो थे। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो ने की, जबकि मंच संचालन डॉ अन्नु कुमारी ने किया। प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि तंबाकू न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार एवं समाज के विकास में भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.