हजारीबाग, मार्च 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। कर्णपुरा महाविद्यालय बड़कागांव परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो की अध्यक्षता एवं हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अन्नु कुमारी के संचालन में मनाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके अधिकारों तथा सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो ने कहा कि महिलाओं का सम्मान और सशक्तिकरण किसी भी समाज की प्रगति के लिए अत्यंत जरूरी है। इस अवसर पर प्राध्यापकों ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक भागीदारी पर अपने विचार व्यक्त किए तथा बताया कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रही ह...