बांदा, जुलाई 19 -- बांदा। कर्ज की भरपाई न कर पाने और साहूकारो से परेशान युवक ने कमरे के अंदर पंखे के हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। खेत से लौटी मां ने शव फंदे पर लटकता देखा तो चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव के हरिजन बस्ती निवासी पोषण यादव ने बताया कि उसके 45 वर्षीय भतीजे राजेंद्र यादव पुत्र बुधुवा यादव ने शनिवार की शाम पांच बजे कमरे के अंदर पंखे के छल्ले पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम को खेत से बकरी चरा कर घर लौटी मां सुमित्रा ने देखा तो दरवाजे बंद थे। उसने कुंडी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। उसने दरवाजे की सासो से झाक कर देखा तो उसका शव फंदे पर लट...