भागलपुर, अप्रैल 6 -- भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र में पश्चिम टोला के रहने वाले युवक बिट्टू कुमार ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। कमरे में उसका शव फंदे से लटका मिला। घटना को लेकर मृतक के भाई रंजन कुमार यादव ने मायागंज स्थित अस्पताल में पुलिस के समक्ष बयान दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि रविवार की रात खाना खाने के बाद वे सभी अपने अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात बिट्टू की पत्नी ने उसे फंदे से लटका देखा। वह चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर सभी लोग वहां पहुंचे और उसे फंदे से नीचे उतारकर इलाज के लिए मायागंज लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। रंजन का कहना है कि उसके भाई बिट्टू पर काफी कर्ज हो गया था जिस वजह से वह परेशान रहता था। मानसिक तनाव की वजह से वह घर में किसी से बातचीत भी नहीं करता था। सोमवार को उसके शव...