कर्ज से परेशान युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान
बदायूं, सितम्बर 21 -- बदायूं। आनलाइन गेमिंग में लगातार हारने और कर्ज का बोझ बढ़ने से परेशान युवक ने सोमवार को फंदा लगाकर जान दे दी। बिल्सी के रिसौली गांव के रहने वाले शिवम ने दोपहर के समय घर के कमरे में फांसी लगा ली। शिवम के पिता ठेला लगाते हैं और वह भी उन्हीं के साथ काम में सहयोग करता था। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना कछला में अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार शिवम कुछ दिनों से गेम में लगातार रुपये हार रहा था और उसपर कर्ज बढ़ता जा रहा था। इसी के चलते वह परेशान था, कर्ज के दबाव में आकर उसने यह कदम उठाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.