गोरखपुर, सितम्बर 15 -- हरनही (गोरखपुर), हिन्दुस्तान संवाद। खजनी थाना क्षेत्र के रामपुर मलौली गांव में फंदे से लटककर युवक ने शनिवार देर रात खुदकुशी कर ली। रविवार सुबह परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वह कर्ज देने वालों की धमकी से परेशान था। पुलिस कर्ज देने वाले एक सर्राफ और पार्षद के भाइयों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर मलौनी गांव निवासी सागर श्रीवास्तव (32) राजघाट के बसंतपुर में आभूषण एक की दुकान पर काम करता था। इसी दौरान एक युवती से उसे प्रेम हो गया और उसने उससे शादी कर ली। वह छह और तीन वर्ष के दो बच्चों का पिता था और ससुराल में ही रहता था। बताते हैं कि पिछले छह महीने से उसने काम छोड़ रखा था। पैसों की तंगी के कारण कई लोगों से कर्ज ले लिया था। बताया जाता है कि एक सर्राफ के भाई से एक लाख रुपये और पार्षद के भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.