बांदा, मई 20 -- बांदा। कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घर वालों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के जरैली कोठी मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय बिल्लू पुत्र टिर्रू हाथ ठेला चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। पिछले वर्ष उसने अपने छोटे पुत्र अशोक की शादी की थी। शादी में उसके ऊपर कर्ज हो गया था। काम धंधा ना चलने के कारण वह कर्ज की भरपाई नहीं कर पा रहा था । जिससे वह परेशान रहने लगा। इतना ही नहीं वह बीमार हो गया। कर्ज से परेशान होकर उसने मंगलवार की रात कमरे के अंदर रोशनदान में रस्सी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। शाम के जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो मौके पर पहुंचे घर वालों ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटक रहा था । सूचना पाकर...