लखनऊ, मई 20 -- -मंगलवार देर रात प्रॉपर्टी डीलर का शव गांव के पास आम के बाग में लटका मिला -ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पहले ट्रैक्टर उठ गया था, मंगलवार को कार उठा ले गए सरोजनीनगर,संवाददाता।

प्रॉपर्टी डीलर का शव लटका मिला बंथरा इलाके में मंगलवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का शव आम के पेड़ से संदिग्ध हालात में लटका मिला। पुलिस ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की है।

परिवार और जानकारी गोदौली गांव निवासी प्रताप सिंह(43) प्रापर्टी डीलर थे। परिवार में पत्नी,एक बेटा उत्कर्ष और एक बेटी स्वाती है। परिजनों ने बताया कि प्रताप मंगलवार की शाम को मोहान जाने की बात कहकर घर से निकले थे लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिजनों ने प्रताप की तलाश की। रात करीब साढ़े आठ बजे बेटा उत्कर्ष आम के बाग में पहुंचा तो वहां पित...