मैनपुरी, अप्रैल 26 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अडूपुर में कर्ज से परेशान दंपति ने जहर खा लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। रविवार को इटावा की सैफई पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया और शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। दंपति की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्राम अडूपुर निवासी 65 वर्षीय संतोष कुमार यादव पुत्र बच्चनलाल और उनकी 58 वर्षीय पत्नी राधा देवी शनिवार को घर से खेतों की तरफ चले आए। संतोष दुकान से कीटनाशक साथ में खरीदकर ले गया था। जहां दोनों आम के पेड़ के नीचे बैठ गए। कुछ देर बातचीत करने के बाद दोनों ने कीटनाशक पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। मौके से गुजरे राहगीरों ने इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.