वाराणसी, जनवरी 23 -- दानगंज। कटारी (चोलापुर) स्थित एक बगीचे में गांव के ही 28 वर्षीय मनीष कुमार ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह ऑटो चलाता था। मनीष की मां दुर्गा देवी ने पुलिस को बताया कि वह रोज की तरह ऑटो चलाकर गुरुवार शाम घर पहुंचा। खाना खाने के बाद टहलने के लिए निकला और घर नहीं पहुंचा। सुबह गांव के किसान खेत गए तो देखा कि पेड़ में बंधे फंदे से उसका शव लटक रहा था। सूचना पर चोलापुर थानाध्यक्ष दीपक कुमार फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचे। चर्चा थी कि वह कर्ज में डूबा था। तनाव में आकर उसने खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसका जूता, मोजा पेड़ के पास ही पड़ा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...