मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कर्ज में दिए रुपये वापस मांगने पर मझौली धर्मदास निवासी रामनारायण राय से 25 लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में पीड़ित ने सदर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें पड़ोसी अर्जुन कुमार को नामजद व आठ-दस अन्य अज्ञात को आरोपित किया है।एफआईआर में आरोप लगाया है कि पड़ोसी को उसने जमीन खरीदने और व्यापार के लिए बीते साल जुलाई व अगस्त में आरटीजीएस से दो बार में 14 लाख रुपये कर्ज दिया था। दो माह में कर्ज वापसी का समय था। तय समय के बाद आरोपित से रुपये मांगा तो उसने टालमटोल किया। बाद में रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि कर्ज भूल जाओ और रंगदारी में 25 लाख रुपए दो, नहीं तो पूरे परिवार को गोली मार देंगे। इसके बाद दो मार्च की रात आठ-दस अज्ञात के साथ उनके नवनिर्मित जमीन पर जाने वाली ...