नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Loan Interest Rate Hike: अगर आपने होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन लिया है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। RBI के रेपो रेट में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपनी लेंडिंग रेट बढ़ा दी हैं। इनमें पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन बैंक समेत कई बैंक शामिल हैं। इससे रेपो रेट से जुड़ा लोन लेने वाले ग्राहकों की ईएमआई बढ़ सकती है। हालांकि, एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) ने इसके उलट कुछ पीरियड के लिए अपनी एमसीएलआर दरों में कटौती की है।RBI ने रेपो रेट बढ़ाकर 5.50% किया भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 5.50 फीसदी कर दिया। मौद्रिक नीति समिति (MPC) के सभी छह सदस्यों ने इस फैसले का समर्थन किया। साथ ही, RBI ने अपनी नीतिगत स्थिति को न्यूट्रल से बदल...