झांसी, नवम्बर 16 -- झांसी संवाददाता। झांसी। सदर बाजार के भट्टागांव में रहने वाले एक युवक ने कर्ज से तंग आकर अपनी जान दे दी। शनिवार को जहर खाने के बाद युवक की हालत बिगडी तो परिजन उसे मेडिकल कालेज ले गए। उपचार के दौरान युवक ने रविवार को दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि दवा कंपनी में काम करने वाला जितेन्द्र काफी दिनों से डिप्रेशन में चल रहा था। उसने मकान बनाने के लिए कर्ज लिया था। उसे लगातार वे लोग परेशान कर रहे थे जिससे उसने ये कर्ज लिया था। उसने पीएम आवास के लिए तीन लाख रुपये लोगों से उधार लिए थे। जितेंद्र कुमार श्रीवास (36) पुत्र आसाराम निवासी भट्टागांव में अपने परिवार साथ रहता था। वह एक निजी दवा कंपनी में एमआर था। उसने दो साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था। सूची में भाई का नाम आ गया था, मगर पैसों की किस्त नहीं मिली। इ...