भभुआ, जनवरी 29 -- कर्ज चुकाने के लिए जमीन बेचे, पर खरीददार नहीं दे रहे थे पूरा पैसा सोसाइट नोट में क्रेता का नाम किया उजागर, पुलिस कर रही है जांच (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कर्ज में डूबे कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ने गुरुवार की भोर में खुदकुशी कर ली। मृतक 66 वर्षीय उमाशंकर पासवान भभुआ थाना क्षेत्र के सोनडिहरा गांव के निवासी थे। उनके शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार की, जिसमें गले में फांसी लगाकर मौत होने की बात अंकित की गई है। घटना स्थल से पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया गया है। सदर अस्पताल आए मृतक के साला कोहारी निवासी रामबहादुर पासवान ने बताया कि घर की महिलाएं गुरुवार की चार बजे भोर में जब शौच करने बाहर चली गईं, तब उनके बहनोई दूसरे कमरे में ज...