जमशेदपुर, अक्टूबर 4 -- मानगो बस स्टैंड के पास पांडेय घाट पर स्वर्णरेखा नदी से लोगों ने एक महिला को डूबते हुए बचाया। घटना गुरुवार दोपहर की है। मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जित कर रहे लोगों ने महिला को पानी में बहते हुए देखा और गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया। घाट पर मौजूद एंबुलेंस की मदद से महिला को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला बेहोशी की अवस्था में थी, जिस कारण उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। इधर, शुक्रवार को महिला की पहचान सिदगोड़ा कान्हू भट्ठा निवासी निर्मला देवी (58) के रूप में की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि महिला सिदो-कान्हू पार्क के पास सब्जी बेचती है। उसके तीन बेटे और एक बेटी हैं। उसपर काफी कर्ज हो गया था, जिसके कारण आत्महत्या के लिए वह मानग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.