बुलंदशहर, जनवरी 6 -- पोलियो वैक्सीन निर्माण के लिए लगाई गई चोला स्थित बिबकॉल कंपनी कर्ज में डूबने से नीलामी होने के कगार पर पहुंच चुकी है। 1989 में स्थापित पोलियो वैक्सीन निर्माण के लगाई गई बिबकॉल कंपनी की बुधवार को ऑनलाइन नीलामी होगी। नीलामी से कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों का क्या होगा। यह किसी को नहीं पता। बिबकॉल एम्पलाइज क्रांतिकारी यूनियन के अध्यक्ष हेमंत कुमार कौशिक व सचिव झम्मन सिंह ने बताया कि कंपनी के कर्मचारियों का करीब 28 महीने का वेतन वकाया है।बताया कि कंपनी पर करोड़ों रुपए का कर्ज है। परंतु उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कंपनी कर्मचारियों को कहां एडजस्ट करेंगी। कहा नहीं जा सकता। केनरा बैंक दिल्ली के मैनेजर अभिषेक सिंह यादव ने बताया कि बैंक का बकाया न देने की स्थिति में कंपनी की ऑनलाइन नीलामी बुधवार को होगी।

हिं...