नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- पेनी स्टॉक पीसी ज्वैलर में जबरदस्त तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयर मंगलवार को NSE में 8 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 9.27 रुपये पर पहुंच गए हैं। मार्च 2026 तिमाही के मजबूत बिजनेस अपडेट के बाद ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर लगातार अपना कर्ज भी घटा रही है और कर्ज-मुक्त होने की राह पर है। मार्च 2026 तिमाही में पीसी ज्वैलर का स्टैंडअलोन रेवेन्यू सालाना आधार पर 32 पर्सेंट बढ़ा है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.47 रुपये है। कर्ज मुक्त होने का टारगेटज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड ने कहा है कि कंपनी निकट भविष्य में पूरी तरह कर्ज-मुक्त होने के अपने लक्ष्य को लेकर प्रतिबद्ध है। मार्च 2026 तिमाही के दौरान पीसी...