नई दिल्ली, जुलाई 2 -- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर पूरी तरह कर्ज मुक्त होने की तैयारी में है। कंपनी ने बताया है कि वह कर्ज-मुक्त होने के अपने लक्ष्य की तरफ तेजी से बढ़ रही है और पीसी ज्वैलर मौजूदा तिमाही में ही इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी। यानी, कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो जाएगी। पीसी ज्वैलर ने यह बात गुरुवार शाम बाजार बंद होने के बाद एक्सचेंज फाइलिंग में कही है। ज्वैलरी कंपनी के शेयरों में गुरुवार को तूफानी तेजी देखने को मिली है। पीसी ज्वैलर के शेयर गुरुवार को BSE में 12 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 9.88 रुपये पर बंद हुए हैं। 90% से ज्यादा चुका दी अपनी उधारीज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में उसका ऑपरेशनल परफॉर्मेंस मजबूत रहा है। कंपनी ने बिजनेस अपडेट में बताया है कि 30 जून 2026...