नई दिल्ली, अक्टूबर 19 -- ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर सोमवार को बाजार खुलते ही रॉकेट सा उड़ गए हैं। कंपनी के शेयर 52 हफ्ते की नई ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर सोमवार को BSE में 11 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 18.16 रुपये पर पहुंच गए हैं। आदित्य कुमार हलवासिया ने पीसी ज्वैलर पर बड़ा दांव लगाया है। हलवासिया ने पीसी ज्वैलर के 5.10 करोड़ शेयर खरीदे हैं। उन्होंने ये शेयर 15 अक्टूबर 2026 को 14.43 रुपये प्रति शेयर के दाम पर खरीदे हैं। इस ट्रांजैक्शन की वैल्यू 73.59 करोड़ रुपये रही है। आदित्य कुमार हलवासिया, लिस्टेड कंपनी क्यूपिड लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। क्यूपिड लिमिटेड हेल्थकेयर और कंज्यूमर प्रॉडक्ट्स सेगमेंट में काम करती है। पीसी ज्वैलर हाल में ही कर्ज-मुक्त हुई है और इसे कर्ज-मुक्त दर्जा मिला ह...