नई दिल्ली, अक्टूबर 21 -- ज्वेलरी कंपनी पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। चालू वित्त वर्ष 2026-27 की इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 58 प्रतिशत बढ़कर 330.66 करोड़ रुपये हो गया। बिक्री बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है। पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने 209.54 करोड़ रुपये का मुनाफा अर्जित किया था। चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 28 प्रतिशत बढ़कर 1,054.47 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल की समान अवधि में 825.25 करोड़ रुपये थी। हालांकि, इस दौरान कंपनी का खर्च बढ़कर 759.42 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 688.85 करोड़ रुपये था।कर्ज मुक्त हुई कंपनी पीसी ज्वेलर्स लिमिटेड ने सितंबर तिमाही में कर्ज मुक्त होने का भी ऐलान किया है। कंपनी ने कहा, ''इस तिमाही की ए...