नई दिल्ली, फरवरी 11 -- Surya roshni share price: आमतौर पर निवेशक शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो उनकी नजर ऐसी कंपनी पर होती है जिसकी फाइनेंशियल कंडीशन सही हो। उदाहरण के लिए कंपनी का बैलेंस शीट कैसा है और कर्ज फ्री है या नहीं। ऐसे तमाम फैक्टर होते हैं जिस पर निवेशकों की नजर रहती है। आज हम आपको एक ऐसी कंपनी के बारे में बताएंगे जो अब कर्ज फ्री हो चुकी है।कौन सी है कंपनी? यह कंपनी सूर्या रोशनी लिमिटेड है। ताजा आंकड़े बताते हैं कि 31 दिसंबर 2025 तक सूर्या रोशनी के पास Rs.245 करोड़ का नेट कैश सरप्लस था और कंपनी पूरी तरह कर्ज मुक्त हो गई है। कंपनी के CFO भारत भूषण सिंघल के मुताबिक बेहतर कैपेसिटी यूटिलाइजेशन, वर्किंग कैपिटल ऑप्टिमाइजेशन और लागत नियंत्रण के चलते यह उपलब्धि हासिल हुई।कैसे रहे तिमाही नतीजे? बुधवार को सूर्या रोशनी लिमिटेड ने वित्...