नई दिल्ली, जनवरी 27 -- PC Jeweller Q3 Result: ज्वेलरी रिटेल सेक्टर की कंपनी पीसी ज्वैलर ने दिसंबर तिमाही (Q3) में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 31 फीसदी बढ़कर Rs.190 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह Rs.145 करोड़ था। कंपनी ने बताया कि त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में मजबूत मांग के साथ-साथ बेहतर ऑपरेटिंग एफिशिएंसी का सीधा फायदा नतीजों में दिखा है। मुनाफे में आई इस तेजी से निवेशकों का भरोसा भी बढ़ता नजर आ रहा है। बता दें कि नतीजों से पहले मंगलवार को पीसी ज्वैलर का शेयर 1.03 फीसदी बढ़कर Rs.10.80 पर आ गया था। पिछले एक महीने में यह स्टॉक करीब 22 फीसदी चढ़ चुका है।रेवेन्यू में भी तेजी रेवेन्यू के मोर्चे पर भी कंपनी ने जबरदस्त ग्रोथ दर्ज की है। Q3 में ऑपरेशंस से आय 37 फीसदी उछलकर Rs.875 करोड़ हो ...