नई दिल्ली, मार्च 19 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। शेयर बाजार में नुकसान होने के बाद एक युवक ने दोस्त के साथ मिलकर अपने ही घर में चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। शिकायत मिलने के बाद सीसीटीवी फुटेज की मदद से शकरपुर पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों 24 वर्षीय विशाल और 24 वर्षीय सायन सरकार को गिरफ्तार कर लिया है। सायन सरकार शिकायतकर्ता का बेटा है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर 20 लाख के गहने भी बरामद कर लिए हैं। पुलिस उपायुक्त राजीव कुमार ने बताया कि पूछताछ में शिकायतकर्ता के बेटे सायन सरकार ने शेयर बाजार में नुकसान होने के कारण कर्ज चुकाने के लिए अपने दोस्त विशाल के साथ मिलकर यह साजिश रचने का खुलासा किया। बताया कि, उसने घर की नकली चाबी विशाल को दी और पूरी जानकारी साझा की। विशाल ने घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।18...