मधुबनी, मार्च 18 -- मधवापुर। प्रखंड के बिहारी गांव में मंगलवार को मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। कर्ज वापस नहीं करने के आरोप में एक महिला को सरेआम अर्द्धनग्न कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसकी बेरहमी से पिटाई की गई। दबंगों के खौफ के कारण ग्रामीण मूकदर्शक बने रहे और किसी ने महिला को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मधवापुर पुलिस के एसआई राजेश कुमार ने महिला पुलिस बल के सहयोग से पीड़िता को मुक्त कराया और इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। 10 हजार के बदले 4 लाख देने का आरोप: पीड़िता पूनम देवी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसने एक निजी कंपनी (समूह) के जरिए महज 10 हजार रुपये का मूलधन ऋण के रूप में लिया था। उसका दावा है कि वह अब तक ब्याज और किस्तों के रूप में करीब चार लाख रुपये चुका चुकी है। इसके बावजूद कर्ज देने वाले लोग उसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.