अमरोहा, अप्रैल 28 -- कर्ज के बोझ और वापसी के दबाव से परेशान नगर निवासी 50 वर्षीय एक मजदूर ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का आरोप है कि साहूकारों की प्रताड़ना से तंग आकर ही मजदूर ने आत्महत्या की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 50 वर्षीय राजवीर सिंह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। बताया जा रहा है कि उसने करीब एक साल पहले अपनी बेटी की शादी के लिए दो सगे भाइयों से करीब तीन लाख रुपये ब्याज पर उधार लिए थे। परिजनों का आरोप है कि कर्ज चुकाने के बावजूद रकम कम नहीं हुई उल्टा ब्याज बढ़ता गया। राजवीर की पत्नी कविता की माने तो साहूकार लगातार घर आकर पैसे के लिए दबाव बनाकर धमकाते थे। इससे राजवीर मानसिक तनाव में ...