नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- शापूरजी पलोनजी (SP) ग्रुप के चेयरमैन शापूर मिस्त्री ने टाटा ग्रुप की प्रमुख होल्डिंग कंपनी टाटा संस में अपनी हिस्सेदारी के एक हिस्से को बेचने की योजना बनाई है। इसके जरिए अगले 24 महीने में करीब Rs.25,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में हैं। बता दें कि SP ग्रुप के पास टाटा संस की अनुमानित 18.37% हिस्सेदारी है। इसमें से लगभग 7% हिस्सेदारी बेचकर पैसे जुटाने की योजना है।शापूर मिस्त्री ने नोएल टाटा को लिखा पत्र ईटी की एक खबर में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि शापूर मिस्त्री ने टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा को इस प्रस्ताव के साथ पत्र लिखा है। सूत्र के मुताबिक टाटा संस के अधिकारी इस पर चर्चा कर सकते हैं क्योंकि दोनों पक्ष इस मामले का समाधान चाहते हैं। मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि SP ग्रुप के चेयर...