नई दिल्ली, अगस्त 26 -- Delhi Lakshmi Yojana: दिल्ली में रक्षाबंधन से दो दिन पहले 2500 रुपए वाली लक्ष्मी योजना का आगाज हो गया। इसके तहत पहले आवेदन करने वाली 2500 महिलाओं को स्वीकृति पत्र दिए गए। योजना के तहत पात्र महिलाओं को एक सितंबर से हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता मिलेगी। इस दौरान कार्यक्रम में सीएम रेखा गुप्ता ने इस योजना में देरी के लिए पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दोष मढ़ा। इससे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को स्वीकृति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा कि हमने इस योजना को दिल्ली की बहनों के लिए शुरू किया है। यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन से पहले रेखा सरकार का तोहफा, 2500 रुपये वाली स्कीम का हो गया आगाजकेजरीवाल पर ...