वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी। पुराना पान दरीबा (लक्सा) के धोबियाना इलाके में मंगलवार को अवसादग्रस्त अधेड़ ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में गमछे के सहारे फंदे पर लटकता मिला। पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि जनवरी में उसने बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया था। जनवरी में उसके दो साल के बेटे की बीमारी से मौत हो गई थी। धोबियाना निवासी 44 वर्षीय महेंद्र कुमार पांच भाइयों और तीन बहनों के साथ रहते थे। वह प्राइवेट नौकरी करते थे। उनकी नौकरी चली गई तो उन्होंने टाइल्स की दुकान खोलने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने बैंक से पांच लाख रुपये का लोन लिया। वह कारोबार शुरू कर पाते कि 21 जनवरी को उनके दो वर्षीय बेटे की बीमारी से मौत हो गई। बैंक के लोन और बेटे की मौत से वह अवसादग्रस्त थे। इसकी वजह से वह अपनी मां के कमरे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.