नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- अनंत चतुर्दशी का पर्व भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा के लिए खास माना जाता है। हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व आज 25 सितंबर को मनाई जा रही है। अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। मान्यता है कि विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अनंत चतुर्दशी पर किए गए कुछ उपायों को शुभ माना गया है। अगर आप आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो आज अनंत चतुर्दशी की शाम को कुछ विशेष उपाय कर सकते हैं।लक्ष्मी नारायण का करें जाप अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा के साथ मंत्र जाप करना बेहद फलदाई माना जाता है। धार्म...