कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
इटावा औरैया, मई 15 -- इटावा, संवाददाता। असवा कछार में कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान एक युवक ने गुरुवार देर शाम खेत पर नीम के पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बढ़पुरा थाना क्षेत्र के ग्राम असवा कछार निवासी 34 वर्षीय महेंद्र सिंह राजपूत पुत्र मुलायम सिंह खेती-किसानी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उसके हिस्से में करीब चार बीघा जमीन थी। यमुना किनारे की जमीन होने के कारण खेती से इतनी आमदनी नहीं हो पाती थी कि परिवार का खर्च आसानी से चल सके। आर्थिक परेशानियों के चलते महेंद्र ने करीब सात वर्ष पहले सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की उदी मोड़ शाखा से किसान क्रेडिट कार्ड के तहत करीब सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.